फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पटवाई में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। थाना क्षेत्र के गांव वहपुरा में शमशान घाट के पास सोमवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह में जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के ही रामबाबू(26) के रूप में की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामबाबू राजमिस्त्री का काम करता था। उसके दो अन्य भाई बाहर रहकर काम करते हैं। उसकी पत्नी और बेटी कुछ साल पहले उसे छोड़कर चले गए। पत्नी बेटी संग मायके में रह रही है। उसके परिवार में बुजुर्ग पिता और दो बहनें रह रही हैं। बताते हैं कि रविवार की रात को रामबाबू अपने घर पर सोया था। सोमवार को सुबह में वह घर में न मिलकर गांव के शमशान घाट की दीवार के नजदीक मृत पड़ा हुआ मिला। मौका स्थल पर रामबाबू का एक हाथ टूटा हुआ था और गले पर कुछ निशान मिले हैंं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें