फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेल की पटरियों के बीच मिला युवक का शव

Sun, 11 Aug 2024 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। रविवार की शाम छह बजे मोहल्ला नसीराबाद के समीप रेल की पटरियों पर लोगों ने एक युवक का शव देखा। पटरियों पर युवक के शव के पड़े होने की सूचना पर कुछ देर में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतक का धड़ और सर अलग-अलग पड़े थे। मौत का दर्दनाक मंजर देखकर मोहल्ले वासी अचंभित हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी 23 वर्षीय चिराग रोहिल्ला के रूप में की। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक बाजार और सड़क किनारे ठेला लगता था। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। क्राइम इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की पटरियों पर एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि दोपहर को युवक घर से निकला था। इसके बाद उन्हें पटरियों पर उसके शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें