फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Fri, 30 Dec 2022 04:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)

सार

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रामपुर भेज दिया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक अजब सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में सैफनी थाना क्षेत्र के दिव्यानगला गांव के जंगल में आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


गांव निवासी किसान ओमवती अपने बेटे अजब सिंह (26) के साथ गुरुवार शाम को बड़ागांव बस अड्डा से खाद खरीदने गई थीं। बताया गया कि खाद की दुकानों बंद मिली थीं। जिसके बाद ओमवती गांव वापस चली गईं, लेकिन बेटा अजब सिंह दो दोस्तों के साथ कहीं चला गया। परिजनों के अनुसार रात भर अजब सिंह घर नहीं लौटा। जिसके बाद सुबह को गांव का ही एक व्यक्ति शौच करने के लिए जब जंगल गया तो आम के पेड़ से मफरल के फंदे से अजब सिंह का शव लटका हुआ था। शव लटके होने की बात आग की तरह फैल गई। शव लटके होने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। 

सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अजब सिंह की हत्या करने के बाद उसका शव लटकाया गया है और हत्या की पूरी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अजब सिंह की मौत से पत्नी मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें