फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टडी वारंट जारी : एक और मुकदमे में सपा नेता आजम का नाम जोड़ा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी

Sat, 07 May 2022 06:50 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली थाना पुलिस ने एक और मुकदमे में सपा नेता आजम खां का नाम जोड़ दिया है। इसमें आरोप है कि रामपुर पब्लिक स्कूल के अभिलेखों में हेराफेरी की गई है। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए। वारंट की कॉपी सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दी गई है।

 

26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 87 मुकदमे दर्ज थे, शुक्रवार को एक और मामले में उनके नाम को शामिल किया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ अब कुल 88 मामले दर्ज हैं। जेल से ही उन्होंने शहर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता से संबंधित एक मुकदमे में विवेचक ने उनका नाम खोल दिया है। यह मुकदमा 18 मार्च 2020 को दर्ज हुआ था। मुकदमा तत्कालीन नगर शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह राणा ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी के साथ ही आपराधिक षड़यंत्र किया गया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की जिसमें आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें