फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत ऋतु को लेकर आकाशवाणी में आज होगी संगीत संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार 25 फरवरी को शाम 6 बजे से संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगीत संध्या में आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने-माने कलाकार वसंत पर आधारित अपनी विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रमों में सितार वादन, भावनृत्य के माध्यम से कामदेव और रति की प्रणय गाथा, आदिवासी जनजाति थारू के लोक कलाकार वसंत पर आधारित लोक नृत्य और लोक गीतों की प्रस्तुति देंगे, जिसमें बदायूं से रामपुर सहसवान घराने के सितार वादक मुज्तबा हुसैन, अवधेश गोस्वामी ठुमरी और दादरा के माध्यम से राग वसंत पर आधारित संगीत रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें