रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में दारोगा से जिरह पूरी हो गई है। इस मामले में अब 17 जनवरी को होगी।
सपा शासन में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराया गया था, जिसमें वहां के लोगों ने 12 मुकदमे 2019 में दर्ज कराए थे। जिसमें आरोप लगाया था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर बस्ती में तमाम सपाई घुस आए थे और उनके घरों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। मारपीट और लूटपाट भी की गई। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए (सेशन ट्रायल) कोर्ट में चल रही है।
शनिवार को मामले में गवाह के रूप में दरोगा श्रीकांत सत्यार्थी कोर्ट पहुंचे। उन्होंने एक मामले की विवेचना की थी। उनके बयान पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। शनिवार को उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह पूरी हो गई है। अब 17 जनवरी को सुनवाई हाेगी।