फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट बनाने के विवाद में फायरिंग, सात घायल

Sat, 28 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर के मजरा स्थित मतदान केंद्र पर एजेंट बनाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। हमले में सात लोग घायल हो गए। उग्र लोगों ने एक प्रत्याशी की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना के बाद डीएम-एसपी भी पहुंच गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रायपुर के मजरा में प्रधान पद की उम्मीदवार ऊषा एक ग्रामीण को एजेंट बनाना चाहती थी। दूसरी प्रत्याशी आशा के समर्थकों ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पथराव में ओमपाल, रामलाल, सूरजपाल, विजेंद्र, वीरपाल, राजेंद्र और प्रेम सिंह घायल हो गए।


इस दौरान फायरिंग भी की गई। उत्तेजित लोगों ने ऊषा की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना के बाद डीएम और एसपी भी पहुंच गए। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल रामरतन ने प्रेम सिंह, वीरेंद्र, खेमकरन और रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन



पुलिस ने घायल ओमपाल और रामरतन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। तालकाबाद में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। झगड़े मे हरद्वारी, चंद्रपाल, सोनू और पुष्पा घायल हो गए। नबीगंज, मोतीपुरा, बंदार, खेड़ा में भी फर्जी वोटने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें