फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं पाटने को लेकर भिड़े दो समुदाय 

Sun, 17 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मोहल्ला चौकी हजियानी में कुएं के पास बाउंड्री बनाने के विरोध में नारेबाजी करते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकी हजियानी स्थित कुएं का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। कुएं को पाटकर वहां चहारदीवारी करने की कोशिश शुरू होने के बाद एक समुदाय ने विरोध शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान एक समुदाय के व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। इस दौरान कई घंटे तक यहां बवाल होता रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यहां पर निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलवा लिया गया। बवाल शुरू होते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। दुकानदार किसी अनहोनी की आशंका में थे और खुद ही दुकान बंद कर रहे थे। हालांकि दोपहर में मार्केट खुल गया था। फिलहाल मोहल्ले में तनाव बरकरार है। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें