जिला तंबाकू नियंत्रण कमेटी ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के खिलाफ
अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डिप्टी
सीएमओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर और रेलवे स्टेेशन पर अभियान चलाया।
इस दौरान 11 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया।
सभी
से कोटपा अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की
ओर से हर शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने व खुली सिगरेट की
बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके
लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया है।
शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने
डिप्टी सीएमओ डा. एके सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और कलेक्ट्रेट
परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम पहले रेलवे स्टेशन पहुंची और
आरपीएफकर्मियों केे साथ लेकर प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में चेकिंग की। इस
दौरान एक व्यक्ति धूम्रपान करते हुए मिला। इससे सौ रुपये का जुर्माना वसूला
गया।
इसके बाद टीम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। यहां पर टीम ने दस लोगों को
धूम्रपान करते हुए पकड़ा। इन लोगों से टीम ने 590 रुपये का जुर्माना वसूला।
टीम में डा. कुलदीप चौहान, सुधीर यादव, सलीम मियां, असद उल्ला खां आदि
शामिल रहे।