फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट का लालच देकर मासूम से बलात्कार

Sat, 09 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर का रहने वाला एक व्यक्ति रामपुर की फैक्टरी में काम करता है। उसका परिवार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ले में रहता है। शुक्रवार दोपहर उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पास में ही रहने वाला एक युवक बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया।


बच्ची आरोपी को जानती थी, लिहाजा वो उसके कमरे में चली गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। बच्ची की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है। पिता की तहरीर पर बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले भूटा सैनी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर फहीम खां का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके मूल निवास स्थान से संबंधित थाने की पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें