फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी की मौत

Mon, 15 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में सोमवार को बंदी की मौत हो गई। उसे चोरी के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था। सोमवार सुबह जेल में ही उसकी तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



बरेली जिले थाना कोतवाली के गांव आजमनगर निवासी मोफीद को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। कालोनी के लोगों ने मोफीद को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। रविवार दोपहर मोफीद की तबियत खराब हो गई थी।


उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी गई। मृतक के भाई और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का कहना है कि उसे कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन



वहीं, जेलर आदित्य कुमार का कहना है कि मोफीद को मिर्गी का दौरा पड़ता था। सोमवार सुबह भी उसको दौरा पड़ा था। मोफीद की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे छोटे भाई माना ने बताया कि उसका भाई जयपुर के एक होटल में वेटर का काम करता था। मोफीद अपने बड़े भाई की शादी में शरीक होने के लिए जयपुर से बरेली आया था।


31 जनवरी को भी वो जयपुर जाने को कहकर गया था। हमें पता था कि वो जयपुर में है। सोमवार सुबह बरेली पुलिस ने मामले की जानकारी उन्हें दी। मोफीद के भाई और रिश्तेदारों का कहना है कि इतने से दिनों से वो जेल में बंद था, लेकिन पुलिस और जेल के लोगों ने कभी भी इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें