फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढ़ापांडे के युवक से रामपुर में बाइक लूटी

Sun, 13 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने मूंढापांडे के युवक से तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। विरोध करने पर फायर भी किया। छर्रे लगने से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूढांपांडे के गांव गणेश घाट निवासी शाहजेब मियां शनिवार दोपहर बाइक से शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरौवा जा रह थे।
विज्ञापन


चमरपुरा चौराहे के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बाइक छीननी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने के बाद शाहजेब वहीं पर गिर गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसपी के साधना गोस्वामी ने शनिवार दोपहर सभी थाना प्रभारियों को दो पहिया वाहनों की चेकिंग करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी चौराहों पर चेकिंग नहीं की जा रही है। इसी बीच बदमाशों ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरपुरा के पास बाइक लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें