फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हुए भारतीय राजदूत, सुनवाई टली

Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file photo
विज्ञापन
कोर्ट ने इस मामले में उनको सम्मन जारी किया था। इस मामले की  अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। 31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस हमले में पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई हुई। इस दौरान सभी आरोपियों को पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान अपर जिला जज प्रथम जयपाल सिंह की कोर्ट में इस मामले  का केस चलाने की अनुमति देने वाले विदेश मंत्रालय में तैनात तत्कालीन  संयुक्त सचिव मनप्रीत वोहरा को गवाही के लिए पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें कोर्ट ने स्थगन प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को होगी। मनप्रीत इस वक्त अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें