फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों से जमकर हुआ पथराव, छह लोग घायल

Thu, 05 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला चाउपुरा में निर्माणाधीन धर्मशाला का रास्ता बदलने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर एवं धारदार हथियार चलाए गए। इसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन



दोनों पक्षों की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चाउपुरा में नगर पंचायत की भूमि पर चेयरमैन पति समेत अन्य लोग धर्मशाला का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन धर्मशाला के पास मोहल्ला निवासी अब्दुलरब की खाली पड़ी भूमि और बराबर में मकान है।


खाली पड़ी भूमि पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग धर्मशाला का रास्ता बनाने की तैयारी कर रहे थे। अब्दुल रब और उसके परिवार वालों ने नया रास्ता निकालने का विरोध किया। इस पर मोहल्ले के अतर सिंह, शिवराज से अब्दुलरब के परिजनों की कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन



दोनों ओर से धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। इसमें एक पक्ष के मुमताज, शाहजहां, फिरदोस, नाजमा घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अतर सिंह और भगीरथ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया है, अब्दुलरब पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि हमलावर घरों में घुसकर मैंथा आयल और सोने के कुंडल भी खींच ले गये।


उधर, दूसरे पक्ष के अतर सिंह का आरोप है कि वह धर्मशाला का रास्ता अपनी ही भूमि पर निकाल रहे थे। आरोपियों ने बेवजह हमला बोल दिया। समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही घायलों को सीएचसी भिजवाया।


बाद में अतर सिंह व शिवराज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि धर्मशाला के रास्ते को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।


दो समुदायों के बीच पथराव और मारपीट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी भारी पुलिस बल को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण मोहल्ला चाउपुरा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रघुवीर सेठ से कोतवाल ने वार्ता कर मामले को शांत कराने का आह्वान किया। चाउपुरा में निर्माणाधीन धर्मशाला बवाल के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बवाल करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें