फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर बस ने सात को रौंदा, दो की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे (एनएच-24) पर सड़क किनारे ईंटों की सफाई कर रहे सात मजदूरों को रोडवेज की अनियंत्रित स्टोर बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। इसके बाद वहां से भाग रहे बस चालक ने पनवड़िया के पास बाइक सवार दंपति को भी टक्कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



बस चालक को आसपास के लोगों ने पनवड़िया के पास पकड़ लिया और धुनाई कर दी। गुस्साएं लोगों ने बस में भी तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे नेशनल हाईवे पर शिवापुरम के पास सड़क किनारे पड़ी पुरार्नी इंटों की सफाई में 20 से 25 मजदूर लगे थे।


रेलवे स्टेशन की ओर आ रही रोडवेज की अनियंत्रित स्टोर बस ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों जगत सिंह निवासी भूूरी की मड़ैया और गेंदनलाल निवासी चकरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पांच घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन



पनवड़िया के पास बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, वो दोनों भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस चालक को पनवड़िया के पास ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुस्साएं लोगों ने बस में भी तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों की चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।


हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने रोडवेज की स्टोर बस को हटवाकर जाम खुलवाया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम खां का कहना है कि आरोपी बस चालक ओमपाल निवासी झबरेरा (हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्टोर बस सहारनपुर से लखनऊ जा रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें