मसवासी। मसवासी सुल्तानपुर पट्टी से रेत के अवैध खनन से भरे भारी वाहन गुजरने पर युवाओं ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवाओं को किसी तरह मामला शांत किया।
बुधवार की रात पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र से तमाम ट्रक रेत का अवैध खनन कर निर्माणधीन मसवासी सुल्तानपुर पट्टी मार्ग से गुजरते हैं। रेत के अवैध खनन और मार्ग की बदहाली पर युवक पुलिस के खिलाफ लामबंद हो गए। गुस्साए युवक पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवाओं को शांत कराया। हंगामा करने वालों सोनू कुमार, प्रकाश, राज कुमार, सुनील आदि शामिल रहे।