पटवाई। चोर एक घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित 70 हजार का माल समेट कर ले गए। बाद में मामले की जानकारी हुई। इस मामले मेें तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीनगर जनूबी निवासी ब्रहमपाल के मकान में चोर नौ सितंबर को दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। उसके बाद चोर घर मे रखे सोने का हार, सोने की झुमकी, सोने की अगूंठी, चांदी के पाजेब आदि समान लगभग 70 हजार का माल ले उड़े थे।अगले दिन मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी थी। सात दिन के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।