रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश दोपहर के समय सवारी का इंतजार कर रही महिला के कुंडल लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार रनवीर सिंह भारतीय किसान यूूनियन में जिला सचिव है। रविवार दोपहर को उनकी मां राममूर्ति दलपतपुर जाने के लिए आंबेडकर पार्क के सामने खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान अचानक से आया बाइक सवार बदमाश महिला के कुंडल लूटकर ले गया। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौँके पर एकत्र हो गए।उसके बाद महिला ने किसी तरह से इस घटना की जानकारी अपने बेटे को दी।वह भी अन्य किसान नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने आस पास बदमाश को तलाश की लेकिन उसका पता नही चल सका। बाद में महिला रोती हुई घर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस प्रभारी ऋषिपाल सिंह का कहना है के उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांच की जा जाएगी।