रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर में बुधवार की रात खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोग घायल भी हुए हैं। खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले सआदत अली के भाई सलीम घायल हैं। इसके अलावा बीच बचाव कराने आए राजकुमार, मुन्ना लाल, छत्रपाल, मुन्ना, शेर सिंह, सोदान सिंह, रामपाल और रामगोपाल भी घायल हुए हैं। घायलों में राजकुमार को गोली लगी है, जिनका इलाज रामपुर से बाहर कराया जा रहा है। बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में कितने लोग घायल हुए और कितनों की जान गई इसकी जानकारी देर रात तक पुलिस को भी नहीं थी। पुलिस पहले तो इस संघर्ष में किसी की मौत की बात से इंकार करती रही। बाद में प्रधान के पति शहादत की मौत की खबर आई तो पुलिस इससे भी इंकार करती रही। जैसे-तैसे उनकी मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद शहादत अली के भाई सलीम के घायल होने की बात सामने आई। इसके बाद देर में पुलिस ने पुष्टि की कि इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के जयसिंह की भी जान गई है। दूसरे पक्ष से कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी पुलिस को भी देर रात नहीं थी। गुरुवार की सुबह जब दूसरे पक्ष की ओर से घायलों की जानकारी पुलिस को दी गई। दूसरे पक्ष की ओर से इस संघर्ष में आठ लोगों के घायल होने की बात गई है। इन घायलों में राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।