धमोरा। मामूली बात पर पति पत्नी के साथ मारपीट कर दी।जिसमे शहजादनगर पुलिस छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरोआ गांव निवासी सुनील कुमार बाइक से अपनी पत्नी के साथ कुछ काम से रामपुर जा रहा था।इसी दौरान गांव में ही चौराहे पर खड़े कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। जिसमे सुनील ने बाइक निकालने की कोशिश की तो बाइक का शीशा सुरेंद्र के लग गया। जिसको लेकर वहा पर मौजूद लोगों ने दोनो के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होती देख ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर इसी थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव निवासी दिलशाद ने आरोप लगाया है कि वो गांव गांव घूमकर पुरानी चाकू कैची पर धार लगाता है।जिसमे पटना गांव निवासी गर्रा ने चाकू पर धार लगवाई थी।जब उससे पैसे मांगे तो उसने मारपीट कर दी।जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर गर्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।