रामपुर। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र पहाड़ी गेट निवासी इमरान 28 नवंबर को किशोरी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। जहां इस मामले में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसको तलाश रही थी। मंगलवार को पुलिन गांधी सामाधि के पास से दोनों को बरामद कर थाने ले आई जहां पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अपहरण करने के साथ उससे छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट और छेड़खानी की धारा बढ़ा दी है।