फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। घर में चोरी करने के दौरान जाग होने पर बदमाशों ने गृह स्वामी पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसको दबोचकर पीट दिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोठी लालाजाट निवासी हिदायत अपने परिवार के साथ शनिवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान एक युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया। जहां अलमारी तोड़कर उसमे रखा सामान चोरी करने लगा। जाग होने पर मकान स्वामी के ऊपर चाकू से हमलाकर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होगए। बाद में युवक को दबोचकर पीट दिया। बाद में सूचना के बाद पुुलिस भी आ गई। आरोपी को अपने साथ ले गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी धमोरा निवासी संजू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें