शाहबाद। नगर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शादी के लिए दबाव डालने, जान से मार डालने की धमकी देने की चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया कि मुहल्ला खटपुर निवासी एक युवक उससे चार साल से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब जब उसने शादी करने के लिए उस पर दबाव डाला तो उसने उससे शादी करने के लिए साफ इंकार कर दिया। साथ ही युवक और उसके चाचा ने चेतावनी दी कि अगर उसने फिर से शादी करने की बात कही तो हम तुझे जान से मार डालेंगे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजा और धमकी देने वाले चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपी फुरकान और सलीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।