फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के कटाने की सूचना पर पुलिस का एक घर में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं के काटे जाने की सूचना मिलने पर एक घर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से 1.10 क्विंटल मांस बरामद किया। आरोपी मौका पाकर वहां से फरारी हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला पड़ाव में एक मकान में पशुओं को काटा जा रहा है। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मकान स्वामी छत से कूदकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मौके से 1.10 क्विंटल मांस बरामद किया है। साथ ही कटाने वाले उपकरण बरामद किए किए। पशु धन प्रसार अधिकारी संजीव चौधरी को बुलाकर मीट को जांच के लिए टांडा के पशु चिकित्सालय भेजा है। पुलिस ने इस मामले में मकान स्वामी इदरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें