फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और होगमगार्ड की हत्या में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता और होगमगार्ड की हत्या में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

धमोरा (रामपुर)।
सपा नेता और होमगार्ड की सरेशाम हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस तरह अब तक इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं,जबकि अभी इतने और शेष हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में एक मई की रात में सपा नेता पर्वत सिंह यादव और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात उस वक्त हुई थी जब सपा नेता अपने साथियों के साथ कार से घर जा रहे थे। सरेशाम हुई इस हत्या के मामले में दीनपुर गांव निवासी सपा नेता के रिश्तेदार नत्थू सिंह ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अब त्रिमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें