रामपुर। खेत पर गए युवक को दूसरे युवक ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसको पीट दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी सौरभ का आरोप है कि सोमवार दोपहर को वह अपने खेत में पेड़ लगा रहा था। इस दौरान पास के ही रहने वाले जगदीश ने उसके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसको लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मोके पर एकत्र हो गए। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में उसे जिला असपताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।