फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स लूटने वाला दूसरा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज पुलिस ने कुछ दिन पहले महिला का पर्स लूटने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से लूट हुआ सामान भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक से आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । रविवार की देर रात गंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक पर शक होने पर पकड़ लिया। बाद में उसे थाने ले आई जहां पूछताछ में 11 अक्तूबर को महिला फरहाना से पर्स लूटने की घटना को स्वीकार किया किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पक्का पुल निवासी आमिर है। पुलिस को उसके पास से पैसे और मोबाइल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें