फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर से दिन दहाड़े 1.95 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.95 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी फहीम प्रापर्टी डीलर का काम करता है। मंगलवार की दोपहर एक बजे फहीम काशीपुर से प्रानपुर होता हुआ सैदनगर की ओर जा रहा था। उसके पास 1.95 लाख रुपये कैश भी था। उसका कहना है कि वह अपने टांडा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी पार्टनर गुड्डू के पास कैश पेमेंट करने जा रहा था। भटपुरा सरावा मोड़ पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे ओवर टेक किया और उस पर तमंचा तान दिया। दूसरे बदमाश ने उसकी जेब में रखे 1.95 लाख रुपये लूट लिया। साथ ही उसका मोबाइल और बाइक की चाबी भी छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी कर दी। रुपये लूटने के बाद बदमाश बाइक से ही मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद प्रापर्टी डीलर ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। बाद में घटना की जानकारी सैदनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। टांडा थानाध्यक्ष जीत सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह और सीओ राहुल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रापर्टी डीलर से जानकारी ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टांडा थानाध्यक्ष जीत सिंह ने बताया कि लूट के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें