फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदार की निकली गन्ने के खेत में दबी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलदार की निकली गन्ने के खेत में दबी लाश
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
दो दिन पूर्व खरसौल गांव के जंगल में शिक्षक जबर सिंह के गन्ने के खेत में मिली लाश नथपुरा गांव निवासी हरिचंद की निकली थी। वह हरियाणा के सोनीपत में रहकर बेलदारी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी बीमार मां को देखने गांव पहुंचा था,जहां से वह गायब हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढकिया चैाकी क्षेत्र के गांव ओसी का मझरा नथपुरा निवासी सूरजमुखी नामक महिला शुक्रवार शाम को शाहबाद कोतवाली पहुंची। जहां उसने पांच दिन से अपने पति हरिचंद जाटव के लापता होने की सूचना देते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। पांच दिन से व्यक्ति के लापता होने की खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव ने तत्काल महिला को खरसौल गांव के जंगल में मिले शव के कपड़े व उसके हाथ की उंगलियों में पहनी अंगूठी तथा सिर के वाल दिखाए। कपड़े, बाल व अंगूठियां देखते ही महिला रोने लगी और उसने इन सभी चीजों को अपने पति हरिचंद की होना बताया। इस दौरान पुलिस पूछताछ में सूरजमुखी ने बताया कि हमारा परिवार हरियाणा के सोनीपथ जनपद के गांव खोड़ी गुज्जर में रहकर बेलदारी का काम करता है। मेरे पति हरिचंद पंद्रह दिन पहले अपनी मां श्यामकली को देखने घर आए थे। मां को देखकर पति के वापस न लौटने पर 12 जून को वह भी बच्चों को साथ लेकर गांव आ गई। गांव में आने पर उसे उसकी सास श्यामकली ने बताया कि हरिचंद 10 जून की सुबह करीब नौ बजे चाय पीकर घर से निकला था और कहकर गया था कि वह खेड़ा गांव जा रहा है। लेकिन तब से लौटकर नहीं आया। मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को दिला दिया। परिजनों ने शव को गांव में लाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस हत्या का खुलासा करने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें