फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 11 की छात्रा से अपहरण के बाद दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी को दूसरे समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया था।जिसके बाद गांव में तनाव हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीशान सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि लड़की और जीशान आश्रम पद्धति स्कूल के पास खड़े हैं। उसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। जहां आरोपी युवक को जेल भेज दिया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसका इस युवक से पांच साल से प्रेम चल रहा था। तीन दिन पहले यह लोग यहां से सीधे अजमेर चले गए थे। जहां आरोपी ने उसके साथ संबंध भी बनाए। बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा बढ़ाकर आगे की कागजी कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें