रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात को बदमाशों ने बाइक सवार सराफ को तमंचे के बल पर निशाना बनाकर उसके पास से जेवरों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना मूंढापांडे के गांव सरकड़ा खास निवासी ओमप्रकाश सैनी की सैदनगर चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को दुकान बंद करके घर जा रहे थे कि टांडा थाना क्षेत्र में नगली गांव के पास अचानक से सामने से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया था। उसके बाद बदमाश बैँग को छीनकर ले गए थे। विरोध करने पर उसको पीट दिया था। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है। पुलिस ने देर रात को कई स्थानों पर दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।