मुरादाबाद स्टेशन से पकड़े गए बिजनौर के गैंगस्टर
रामपुर।
राजकीय रेलवे पुलिस रामपुर और गजरौला की टीम ने मुरादाबाद स्टेशन पर छापा मारकर लूट और चोरी के मामले में लगाई गैंगस्टर के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश को लेकर इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के पिछले पांच दिन में आठ आरोपियों को जीआरपी जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में रामपुर जीआरपी और गजरौला जीआरपी ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छापा मारा और यहां से दो बदमाशों को पकड़ लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि इस मामले में बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुरा निवासी महेंद्र और इसी मुहल्ले के कौशल उर्फ कमेश को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में दोनों वांछित चल रहे थे। यह लोग ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। बताया कि पांच दिन के भीतर आठ आरोपियों को इस तरह के मामले में जेल भेजा जा चुका है।