फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को दावत दे रहा राधा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल को जोड़ने वाला राधा रोड बुरी तरह से टूट चुका है। इससे आए दिन यहां से गुजरने वाले वाहन पलट जाते हैं। सोमवार सुबह को भी लकड़ी से भरी ट्राली पलटने से बच गई लेकिन उसके बाद भी प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है। किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

राम रहीम पुल ओर से उतरकर एक सड़क राधा रोड से होकर नैनीताल हाईवे पर आती है। जिसमे शाहबाद से आने वाले लोग इस रास्ते के सहारे नैनीताल जाते हैँ। लेकिन यह रोड पूरी तरह से टूट हुआ है। इस रोड पर पड़ी पुलिया तो सही है।लेकिन उसके आसपास का रोड इतना टूटा हुआ है कि वहां से गुजरने वाले बड़े वाहन पलट जाते है,या फिर खराब हो जाते है।सोमवार सुबह को भी लकड़ी से भरी ट्राली अचानक से वहां पर फंसकर पलटने से बच गई।लेकिन उसमे कुछ कमी आ जाने के कारण वह खराब हो गई थी। इस दौरान वहां पर काफी समय तक जाम भी लगा रहा। बाद में टैक्ट्रर ट्राली के सही होने पर फिर वही जाकर जाम खुल सका।इससे पहले भी इस रोड से गुजरने वाले बच्चों से भरे ई रिक्शा, बसे तक पलटने से बच गई है। लेकिन उसके बाद प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही से किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है।लेकिन इस ओर बिल्कुल कोई ध्यान नही दे रहा है।इस रास्ते के सहारे कई बार अधिकारी तक गुजर चुके है। लेकिन उसके बाद भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें