फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों पर रखें पैनी निगाह, करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानाध्यक्षों से हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी निगाह रखने के आदेश दिए हैं। कहा कि हिस्ट्रीशटीरों की जानकारी रखकर उन पर नजर रखी जाए और अपराध में शामिल होने पर तुंरत कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि अब सावन माह आने वाला है इसलिए सतर्ककता बरती जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसपी ने शांतिभंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसपी ने सराहनीय कार्य के लिए चुने गए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश, एएसपी सुधा सिंह के साथ ही सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें