फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में छापेमारी, 16 को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में छापेमारी, 16 को दबोचा
विज्ञापन

रामपुर। हाईवे किनारे होटलों पर शराब पिलाने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 16 लोगों को पकड़ लिया,जिनका पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे होटलों पर शराब पिलाई जाती है। इस शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार की रात में छापेमारी की। पुलिस ने अंबेडकर पार्क से लेकर मालगोदाम तिराहे तक के होटलों को खंगाला,जिससे खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस ने शराब पीने के आरोप में 16 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इन सभी को थाने ले गई,जहां पर पुलिस ने इन सभी का शांतिभंग के आरोप में चलान कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आया एक युवक न्यायिक कर्मी भी बताया गया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग के आरोप में चलान करते हुए कार्रवाई की है। इंसपेक्टर सिविल लाइंस आशीष शुक्ला ने बताया कि हाईवे किनारे होटलों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शनिवार की रात में छापेमारी की गई थी,जिस पर 16 लोगों को पकड़ा गया था,जिनका शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें