रामपुर ।फोन पर बहनों को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कुछ दिन पहले कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुुरादाबाद का रहने वाला सफी खान उसको और उसकी बेटी को फोन करके लगातार परेशान कर रहा है। मां बेटी के द्वारा मना किए जाने पर वह दोनों को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही आए दिन दोनों को अश्लील मैसेज भेजा रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसको लगातार तलाश रही थी। देर रात को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया जहां बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद वह जेल चला गया।ब्यूरो