रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नही हो सकी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के भूड़पुर निवासी भगवानदास का विवाह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा निवासी रीना कई साल पहले हुआ था।इस दौरान रीना को दो बच्चे भी हुए लेकिन एक साल पहले पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के बाद दोनों लोग अलग अलग रह रहे थे।रीना के दो बच्चे उसके ही साथ रहते थे। रविवार दोपहर को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।शाम तक जब वह बाहर नही आई,तो बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जहां उसके शव को कमरें में लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में मायके वाले भी आ गए लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नही दी है।