रामपुर। जिला अस्पताल सिटी स्कैन करानी आई महिला का पर्स चोर ले उड़े। चोरों ने पर्स में रखा कुंडल और पैसे निकालकर बाकी सामान फेंक गए।
केमरी निवासी हसीन जहां दोपहर के समय जिला अस्पताल में अपना सिटी स्केन कराने आई थी। इस दौरान उसने अपने पर्स को पास में ही पड़ी सीट पर रख दिया। कुछ समय के बाद वापस आई,तो वहां से पर्स गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला के मुताबिक उसके पर्स में सोने के कुंडल, पैसे और अन्य कुछ कागजात थे। बाद पर्स में रखा सामान अस्पताल में फेंक हुआ मिला, लेकिन कुंडल और पैसे गायब थे। पुलिस को तहरीर दिए बगैर ही महिला अपने घर को चली गई।