फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। पुलसि ने गश्त के दौरान रविवार रात 25 हजार के इनामी बदमाश को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा तथा सैफनी चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा रविवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बैरूआ पुल पर कुछ बदमाशों के गुजरने की आहट हुई। पुलिस ने पुल पर गुजर रहे लोगों को रोकना चाहा तो वे भाग खड़े हुए। इस बीच पुलिस कर्मियों ने दौड़कर एक बदमाश को 315 बोर के तमंचा सहित पकड़ लिया। कोतवाली लाने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े बदमाश ने अपना नाम गंगा सहाय निवासी नस्सूनगला थाना बिलारी मुरादाबाद बताया। इस पर पता लगा कि वह कई लूट के मुकदमों में वांछित चल रहा है और उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगी हुई है। काफी दिनों से पुलिस के हाथ न आने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें