फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रंजिश के चलते घर में घुसकर भाई-बहन को पीटकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के अकोंदा गांव निवासी जाहिद का पास के ही रहने वाले परिवार के लोगों से विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते मंगलवार को आरोपी लोग उसके घर में घुस गए थे। जहां उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी थी। उसके शोर मचाने पर उसका भाई भी आ गया था। जहां उसके विरोध करने आरोपी लोगों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया था। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। बाद में इस मामले में युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें