शाहबाद। क्षेत्र के दिवियानगला गांव में मंगलवार को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। आरोप है कि मंडैयान गौर के आसिफ हुसैन व चंद्रकेश ने राशन विक्रेता रामकिशन पर खाद्यान्न का एक कट्टा ब्लैक में बेच देने का आरोप लगाया। राशन विक्रेता ने खाद्यान्न ब्लैक करने से इंकार किया। जिसको लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर चंद्रकेश ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पहले तो पुलिस ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन जब गांव में विवाद नहीं सुलझा तो पुलिस तीनों को शाहबाद कोतवाली ले आई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।