रामपुर।कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से पैसे और अन्य सामान भी मिला। रविवार को आस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे मैच खेेला गया था। इस दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नावेद तथा शेर अफजाल निवासी गण मोहल्ला शाहबाद गेट बढ़ईयों वाली मस्जिद थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। यह दोनों लोग चौकी कुंडा के पास मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक टीवी, दस कीमती मोबाइल और 5300 रुपये नकद एवं सट्टा से संबंधित रजिस्टर और अभिलेख बरामद हुए। उसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई जहां दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।