रामपुर।फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान हड़प लेने के मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्यारत खुर्म वाली निवासी शहनाज का आरोप है कि उसके पास के ही रहने वाले कमाल और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे महिला के मकान के कागजात बनवा लिए। उसके बाद बिजली का कनेक्शन भी अपने नाम पर करवा लिया। इस मामले की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। उसके विरोध करने पर आरोपी लोगों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। बाद में वह एसपी के पास पहुंच गई। एसपी को सारी कहानी बताई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल का कहना है कि फर्जी मकान के दस्तावेज अपने नाम कराने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।