भावानगर (किन्नौर)। पुलिस ने चौरा पुल केे पास दुकानदार से 35 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विजय भूषण चौरा पुल के पास दुकान करता है। पुलिस को काफी समय से आरोपी की दुकान से अवैध कारोबार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। आरोपी को मंगलवार को माल सहित पकड़ लिया गया। पुलिस थाना भावानगर से एक विशेष दल, जिसमें मुख्य आरक्षी सुरजीत, मुख्य आरक्षी रणवीर व आरक्षी जितेंद्र शामिल थे। उन्होंने आरोपी को दबोचा। उधर, डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।