फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्बा म् ैँ सतलुज नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के किल्बा के नजदीक सतलुज नदी में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को सतलुज से बाहर निकाला। पुलिस चौकी कड़छम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जेएसडब्यू के कर्मचारियों ने सतलुज नदी में शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना मिलते ही कड़छम चौकी से मुख्य आरक्षी विजय, मानक मुख्य आरक्षी टीकम नेगी, मानक मुख्य आरक्षी राजेेंद्र की टीम मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। मृतक की पहचान सुनील सिंह (39) निवासी गांव नाहल, डाकघर जार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की रूप में हुई है। वह पर्यटन विभाग कल्पा में कार्यरत था, जो 20 अप्रैल 2017 से गायब था। पर्यटन विभाग के रमेश ने पुलिस चौकी कल्पा में गुमशुदगी की रिपोट लिखवाई थी। उधर, डीएसपी बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान उसके भाई ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें