बरेली की महिला से सामूहिक बलात्कार, छह के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर। बरेली की एक युवती से फर्जी तरह से शादीनामा तैयार करके उसके साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरेली के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्ग नगला गांव निवासी खुशनूद की उससे जान पहचान थी। कुछ दिन पहले आरोपी उसको कचहरी परिसर में लाकर उसका एक फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनाकर उसको शादीशुदा बताकर एक कमरे में ले गए जहां उसके साथ जबरन रेप किया। महिला के विरोध करने पर उसको पीटा भी। बाद में महिला के शादी करने पर उससे दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसको वहां से भगा दिया। बाद में वह घर पहुंच गई जहां उसने सारा मामला परिवार के लोगों को बताया। बाद में वह लोग उसको सिविल लाइंस थाने ले आए। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में उसने आरोपी छह लोगों के खिलाफ पुुलिस को तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।