रामपुर। ग्रामीण के साथ बाइक की लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बचे दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही हे। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव निस्वी का मझरा निवासी पुष्पेंद्र से एक माह पहले तीन बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कर रही थी। दोपहर के समय शक होने पर एक बाइक सवार को रोक लिया। कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा। जहां पुुलिस उसको थाने ले आई। पूछताछ में उसने बाइक लूटने की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।