धमोरा। मिलक कोतवाली क्षेत्र के लाड़पुर गांव निवासी राजू मजदूरी करता था। राजू कुछ माह से रामपुर में मजदूरी कर रहा था। रोज की तरह 26 जनवरी को रामपुर काम से जा रहा था। इसी दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। मौका पाते ही चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया था। टक्कर लगते ही राजू सड़क पर गिर गया। हादसे में चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायल को सड़क से उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। हालात गंभीर होने के कारण राजू को बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।