रामपुर।गंज थाना क्षेत्र के सैजनीनानकार निवासी फैसल का आरोप है कि उसका अपने रिश्तेदार नजाकत से मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते आरोपी ने युवक से धोखाधड़ी उसके हिस्से का मकान बेच दिया। मामले की जानकारी होने पर इस मामले का विरोध करने पर आरोपी ने युवक और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। साथ ही घर में रखे जेवर और सामान चुरा ले गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।