रामपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवतियों से पैसे हड़प लिए। इस मामले में तीनों पीड़ित युवतियों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी है। गंज थाना क्षेत्र की तीन युवतियों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि कुछ दिन पहले दो महिलाएं उनको महिला डिग्री कालेज में मिली थी। जहां इन महिलाओं से बातचीत के दौरान नौकरी की बात र्हुई। महिलाआें ने फार्म भरवाकर प्रशिक्षण की बात कही। प्रशिक्षण के नाम पर 42 हजार रुपये ले लिए। लेकिन नहीं प्रशिक्षण दिलाया और न नौकरी दिलाई। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही हैं। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।